Himachal: मोदी की घोषणा के बाद भी नहीं मिला एक रुपया, केंद्र पर हिमाचल का गला घोंटने का आरोप

Date:

--Advertisement--

शिमला। उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर हिमाचल प्रदेश सरकार का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सितंबर 2025 को हिमाचल दौरे के दौरान 1,500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस राशि में से एक भी रुपया राज्य को नहीं मिला है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद राजस्व जुटाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से हिमाचल प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। केंद्र सरकार की टीम ने भी करीब 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान का आकलन किया था, जिसके बाद केंद्र ने 2006 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। हालांकि यह राशि भी काफी देरी से मिल रही है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 में वर्ष 2023 की आपदा के लिए केवल 602 करोड़ रुपये जारी किए गए, जबकि आपदा राहत समय पर मिलनी चाहिए।

मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली आर्थिक मदद में भारी कटौती की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में जहां राज्य को 10,257 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान मिलता था, वहीं वर्ष 2025-26 में इसे घटाकर मात्र 3,257 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा जून 2022 से जीएसटी मुआवजा भी बंद कर दिया गया, जिससे प्रदेश को हर साल करीब 2,600 से 2,700 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ।

हर्षवर्धन चौहान ने यह भी कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना देने के कारण केंद्र सरकार ने 1,770 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उधारी की सुविधा बंद कर दी। वहीं कोरोना काल में दी गई 2 फीसदी अतिरिक्त उधारी को वर्ष 2023 और 2025 की आपदाओं के बाद बहाल करने की मांग की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर भी कोई सहमति नहीं दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।