Bilaspur: 50 हजार की रिश्वत केस में बड़ा अपडेट: विजीलेंस के हत्थे चढ़ा वन विभाग का बीट ऑफिसर जमानत पर रिहा, विभाग ने किया निलंबित

Date:

--Advertisement--

खैर की मार्किंग के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विजीलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए वन विभाग के बीट ऑफिसर समीर मोहम्मद को अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने आरोपी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विजीलेंस की कार्रवाई के बाद से ही विभागीय स्तर पर निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को विजीलेंस टीम द्वारा समीर मोहम्मद की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही वन विभाग ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं और न्यायालय के आदेशों का इंतजार किया जा रहा था। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद वीरवार को आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। न्यायालय से आदेश मिलते ही वन विभाग ने समीर मोहम्मद को निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि इन दिनों जिले में खैर कटान का सीजन चल रहा है। इसी दौरान जिले के एक ठेकेदार ने सदर क्षेत्र के कुछ लोगों से खैर खरीदी थी। खैर की मार्किंग के लिए बीट ऑफिसर समीर मोहम्मद ने कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सौदे के तहत ठेकेदार ने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये ऑनलाइन आरोपी को दिए।

इसके बाद ठेकेदार ने पूरे मामले की जानकारी विजीलेंस टीम को दी। शिकायत के आधार पर विजीलेंस टीम बिलासपुर ने कार्रवाई करते हुए समीर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया था। वन मंडलाधिकारी बिलासपुर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी बीट ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया है और मामले में विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।