समाज कल्याण में चिकित्सकों की अग्रणी भूमिका: गोकुल बुटेल

Date:

--Advertisement--

शिमला, 08 अक्तूबर – इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (IGMC) के केंद्रीय छात्र संघ द्वारा अटल सभागार में स्टीम्युलस-2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार (नवाचार, डिजिटल तकनीक और गवर्नेंस) कैबिनेट रैंक, ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र के लोग तनावपूर्ण जीवन जीते हैं, इसलिए ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों पर समाज कल्याण की बड़ी जिम्मेदारी होती है।

बुटेल ने कहा कि चिकित्सक लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने और जीवन बचाने का काम करते हैं। डिजिटल युग में नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की जा रही हैं, जिनमें रोबोटिक सर्जरी जैसी तकनीक शामिल हैं। उन्होंने चिकित्सकों की सीखने की आदत की भी सराहना की।

उन्होंने कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

हिमाचल लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस मोबाइल एप लांच

गोकुल बुटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए हिमाचल लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस मोबाइल एप तैयार की है। इसके तहत आवेदक आधार कार्ड नंबर के जरिए एप पर पंजीकरण कर सकता है, ऑनलाइन टेस्ट देकर लाइसेंस प्राप्त कर सकता है।

मुख्य अतिथि ने केंद्रीय छात्र संघ को 30,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में प्रो. पुनीत महाजन, प्रो. पीयूष कपिला, डॉ. कविता मर्डी, और कई गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित

विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में करण मन्कोटिया विजेता और निहारिका उपविजेता रही। भाषण प्रतियोगिता में श्रुति धीमान विजेता और करण उपविजेता रहे। संगीत प्रतियोगिता में अंकिता मिन्हास ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षय और प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया, और अकुल और अभिजीत तीसरे स्थान पर रहे।

वेस्टर्न डांस प्रतियोगिता में IGMC शिमला और HPGDC शिमला को उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में भांगड़ा ग्रुप विजेता रहा और नाटी प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कविता प्रतियोगिता में ज्योत्सना ने प्रथम स्थान, वरुण ने द्वितीय और पारस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन के लिए HIM Live TV से संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Kangra: राहुल गांधी के समर्थन में शाहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

कांगड़ा के शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Kangra: शाहपुर दशहरा में कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑडिशन; जानें तारीख और जगह, SDM डॉ. गणेश ठाकुर...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन मिनी सचिवालय शाहपुर के कमरा नंबर 115 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।