Solan: कांग्रेस सिर्फ पार्टी नहीं, भारत की आत्मा है: स्थापना दिवस पर विनय कुमार का बड़ा बयान

Date:

--Advertisement--

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, आवाज और लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज देश में बोलने, लिखने और सिर उठाकर जीने की जो आजादी है, उसके पीछे कांग्रेस के असंख्य नेताओं और कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या, बलिदान और लंबा संघर्ष है। विनय कुमार रविवार को नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आज देश के लोकतंत्र पर लगातार चोट हो रही है और संविधान की आत्मा को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी युवाओं का भविष्य निगल रही है और किसान, मजदूर, महिलाएं व युवा रोज संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद सत्ता में बैठे लोग सच का सामना करने और जनता को जवाब देने से बच रहे हैं। विनय कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विकास करने के बजाय कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने में लगी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर इनके बस चले तो नोटों से भी गांधी जी की तस्वीर हटाकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तस्वीर लगा दें।

अपने संबोधन में विनय कुमार ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि यूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सशक्त किया जाएगा, युवाओं को नेतृत्व में आगे लाया जाएगा और जनता के हर दुख-दर्द में कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें बूथ स्तर पर काम करने वाले हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी।

इस मौके पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि कांग्रेस का यह निर्णय बेहद सराहनीय है कि स्थापना दिवस अब सिर्फ शिमला में नहीं, बल्कि हर विधानसभा क्षेत्र में मनाया जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने और विकसित करने में कांग्रेस की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सुई से लेकर जहाज तक के निर्माण और हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का श्रेय भी कांग्रेस को जाता है। हरदीप बावा ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार हिंदू, मुस्लिम और सिखों को आपस में बांटने का काम कर रही है और कांग्रेस सरकार की मनरेगा जैसी योजनाओं के नाम बदलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को पहले जमीन और मुआवजा दिया जाएगा, उसके बाद पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, मंडी बोर्ड के चेयरमैन रोशन लाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।