Kangra: कांगड़ा में सिगरेट-बीड़ी पर बड़ा एक्शन, खुली बिक्री पर पूरी तरह रोक, बिना लाइसेंस नहीं होगा कारोबार

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा में सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाने के लिए एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय धर्मशाला की ओर से जारी नए निर्देशों के तहत अब पूरे जिले में खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से युवाओं और आम लोगों में तंबाकू सेवन पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

सरकार की इस योजना के तहत तंबाकू उत्पाद बेचने वाले सभी दुकानदारों की गणना और पहचान अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए 29 दिसंबर तक की समय-सीमा तय की गई है। इस प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए खंड विकास अधिकारियों ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वार्ड के अनुसार तंबाकू विक्रेताओं की सूची तैयार करें और निर्धारित प्रपत्र में विभाग को उपलब्ध करवाएं।

ग्राम पंचायतों को भेजे गए दिशा-निर्देशों में यह भी साफ किया गया है कि पंचायत सचिवों को 29 दिसंबर से पहले यह जानकारी देनी होगी कि अब तक कितने विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किए गए हैं और कितने आवेदनों को किन कारणों से खारिज किया गया है। इस पूरी व्यवस्था को विकेंद्रीकृत करते हुए सरकार ने पंचायत सचिवों को तीन वर्षों की अवधि के लिए लाइसेंस जारी करने की विशेष शक्तियां दी हैं।

हर तंबाकू विक्रेता को लाइसेंस लेने के लिए पंचायत निधि में 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा तय किए गए सभी नियमों और शर्तों का सख्ती से पालन करना भी अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इन आदेशों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साफ किया गया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा विक्रम सिंह ने इस अभियान की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज की दिशा में यह एक ठोस कदम है और प्रशासन इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।