Kangra: कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 की चौथी शाम बनी यादगार, बॉलीवुड नाइट में झूम उठा धर्मशाला

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 की चौथी संध्या दर्शकों के लिए खास बन गई, जब भव्य द्वितीय बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। संगीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी इस शाम ने उत्सव के माहौल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल जैसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को मजबूत मंच प्रदान करते हैं। ऐसे उत्सव स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्निवल लोक-संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक कला का सुंदर संगम बन चुका है, जो प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देता है। उन्होंने युवाओं से अपनी लोक-संस्कृति से जुड़ने और उसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान गायक कुमार साहिल की ऊर्जावान प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उनकी दमदार गायकी और लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए। वहीं निधि रस्तोगी, तानूरा डांस, नितीश राजपूत और दिव्या भट्ट की आकर्षक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। शानदार कोरियोग्राफी, तालबद्ध अदाएं और सजीव मंच सज्जा ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।

इसके साथ ही सिरमौर नाटी और मंडी नाटी जैसी पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और नृत्य की मनमोहक लय ने पूरे पंडाल को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया और दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इस मौके पर नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, धर्मशाला से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण, पार्षद अनुराग, बागनी पंचायत के प्रधान सुरेश पप्पी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार और एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।