Kangra: आज रात कांगड़ा वैली कार्निवल में दिखेगा आसमान का जादू, 9:30 बजे होगा भव्य ड्रोन शो

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 की पाँचवीं संध्या आज, 28 दिसंबर को दर्शकों के लिए खास होने जा रही है। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आज की शाम का सबसे बड़ा आकर्षण अत्याधुनिक ड्रोन शो रहेगा, जो रात 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रोशनी और आधुनिक तकनीक के अद्भुत तालमेल से आकाश में संदेशात्मक और आकर्षक आकृतियों का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 के तहत हर संध्या को दर्शकों के लिए कुछ नया और यादगार प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो इसी प्रयास का एक प्रमुख हिस्सा है, जो खास तौर पर युवाओं और पर्यटकों को खूब आकर्षित करेगा।

उपायुक्त ने कहा कि कार्निवल के दौरान लगातार सांस्कृतिक संध्याएं, लोकनृत्य, संगीत प्रस्तुतियां, खेल गतिविधियां और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से कांगड़ा जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इन रंगारंग आयोजनों का आनंद लें और कांगड़ा वैली कार्निवल को सफल बनाएं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।