Himachal: हिमाचल की पहली गर्भ संस्कार विशेषज्ञ की किताब ने खींचा ध्यान, ‘Womb Wisdom’ के कवर का भव्य विमोचन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की पहली गर्भ संस्कार विशेषज्ञ शिखा मनकोटिया की पुस्तक ‘वॉम्ब विज़डम – गर्भ की अंतर आवाज’ के कवर का विधिवत विमोचन ऊना स्थित डेरा श्री बाबा रुद्रानंद में किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य श्री श्री 1008 हेमानंद जी महाराज ने पुस्तक के कवर का विमोचन कर शिखा मनकोटिया को आशीर्वाद प्रदान किया। शिखा मनकोटिया गगरेट उपमंडल के गांव चलेट की बहू हैं और गर्भ संस्कार के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

यह पुस्तक गर्भावस्था के दौरान गर्भ संस्कार के महत्व को सरल और प्रभावशाली तरीके से सामने रखती है। इसमें बताया गया है कि गर्भावस्था के समय मां के विचार, भावनाएं, जीवनशैली, योग, ध्यान और मंत्र किस प्रकार गर्भस्थ शिशु के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास को प्रभावित करते हैं। पुस्तक का उद्देश्य भावी माताओं को गर्भकाल के दौरान सकारात्मक वातावरण अपनाने के लिए जागरूक करना है।

कवर विमोचन के अवसर पर शिखा मनकोटिया ने महाराज जी सहित उपस्थित सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, सास-ससुर और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मातृत्व के इस पवित्र सफर को और अधिक सकारात्मक व जागरूक बनाने का एक प्रयास है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में नशे और चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई अहम बैठक; लिया ये संकल्प

कांगड़ा पुलिस ने नशे और चिट्टे की रोकथाम को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा पर चर्चा हुई। पुलिस ने नशा तस्करी समेत अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की।

हिमाचल के 1.80 लाख गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को हर माह ₹1,500; जानें कौन होगा पात्र

हिमाचल प्रदेश में करीब 1.80 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की तैयारी पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना के तहत करीब 2.50 लाख महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। जानें योजना के लिए कौन से परिवार पात्र होंगे और किन शर्तों पर लाभ से बाहर किया जाएगा।

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में HGCTA की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. परवेश गिल बने अध्यक्ष; शताब्दी वर्ष पर भव्य सम्मेलन का फैसला

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में HGCTA की स्थानीय इकाई का पुनर्गठन किया गया है। डॉ. परवेश गिल को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई। बैठक में कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य सम्मेलन आयोजित करने और शिक्षकों के CAS व DPC से जुड़े लंबित मामलों को उठाने का निर्णय लिया गया।

Kangra: डाडासीबा को बड़ी सौगात: एसडीएम कार्यालय और 24 घंटे CHC का ऐलान, 1,012 मछुआरा परिवारों को मिली ₹35 लाख की मदद

हिमाचल के कांगड़ा जिले के जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ी सौगातें दी हैं। डाडासीबा में नया एसडीएम कार्यालय खोलने और कस्बा कोटला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे संचालित करने की घोषणा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री मत्स्य सम्मान निधि योजना के तहत 1,012 मछुआरा परिवारों को 3,500 रुपये प्रति परिवार की दर से कुल करीब 35 लाख रुपये की वित्तीय सहायता डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।