Kangra: जयसिंहपुर को बड़ी सौगात: लाहट में जलशक्ति अनुभाग का शिलान्यास, मंत्री गोमा बोले– विकास को मिलेगी रफ्तार

Date:

--Advertisement--

आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने शुक्रवार को जयसिंहपुर क्षेत्र के लाहट में जलशक्ति विभाग के अनुभाग भवन का शिलान्यास किया। यह भवन करीब 10 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा और इसे छह माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को जलशक्ति विभाग से जुड़े कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय जनता को बधाई दी और उनके सहयोग के लिए आभार जताया, जिसके चलते उन्हें मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला।

मंत्री ने बताया कि इस जलशक्ति अनुभाग कार्यालय के माध्यम से आठ पंचायतों के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और विभागीय कार्यों के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराकर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

यादविंद्र गोमा ने क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने शिवनगर कॉलेज का सरकारीकरण किया है और इसके भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही कॉलेज की पूर्व की 1.50 करोड़ रुपये की देनदारी का भुगतान भी किया गया है। कॉलेज भवन को खड्ड के पानी से सुरक्षित रखने के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी मंजूर की गई है। वहीं सोल बनेहड़ में 5 करोड़ रुपये की लागत से एक डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण की योजना भी है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मंत्री ने कहा कि बीते तीन वर्षों में सिविल अस्पताल जयसिंहपुर की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किया गया है और विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी को दूर किया गया है। उन्होंने खैरा अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने का भी भरोसा दिलाया।

आधारभूत ढांचे और जलापूर्ति को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाहट क्षेत्र की पानी की समस्या को एक माह के भीतर दूर किया जाए। करीब 8 हजार की आबादी को लाभ पहुंचाने के लिए 14 करोड़ रुपये की लागत से एक नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे अगले वर्ष तक धरातल पर उतारा जाएगा। सड़क संपर्क सुधारने के लिए सियारा-कुडाणा सड़क पर 1.50 करोड़ रुपये की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है, जिसमें से 23 लाख रुपये का काम पहले ही प्रगति पर है।

मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और आने वाले दो वर्षों में क्षेत्र का व्यापक विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर बीसीसी अध्यक्ष जसवंत डढवाल, चीफ इंजीनियर दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता विशाल, बीडीओ सिकंदर कुमार, प्रधान लाहट प्रताप चंद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिला मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।