Kangra: नूरपुर पुलिस का नशा माफिया पर बड़ा वार, कार से 100 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने समकेहड़ क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 100 पेटियां अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार नंबर HP90A-1656 से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान विशाल कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी ज्वाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पुलिस थाना ज्वाली में पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नूरपुर पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिला चिट्टा, दो युवक पुलिस के शिकंजे में

फतेहपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 1.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: मंदिर से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद! CCTV ने खोल दिया बड़ा राज, नूरपुर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

नूरपुर पुलिस ने नागनी माता मंदिर परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने मामले का तेजी से खुलासा किया।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने 71 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Kangra: प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से गूंजा धर्मशाला कॉलेज! छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प, नशा मुक्त भारत अभियान में दिखाई नई मिसाल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।