Chamba: डलहौजी में विंटर फेस्ट–2025 की शानदार शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया उद्घाटन

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में सोमवार को सात दिवसीय विंटर फेस्ट–2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर इस उत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पर्यटक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चंबा जिला पारंपरिक लोक कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। विंटर फेस्टिवल जैसे आयोजनों से यहां आने वाले पर्यटकों को जिले की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि डलहौजी देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है और यहां का स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध हवा और प्राकृतिक सौंदर्य इसे अन्य हिल स्टेशनों से अलग पहचान देता है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा जिले में सस्टेनेबल टूरिज्म, ट्रैकिंग, हेल्थ टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्थानीय संस्कृति का संरक्षण होता है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे जिले की लोक कला और सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने विंटर फेस्ट–2025 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और क्रिसमस तथा नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति की ओर से उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक डलहौजी अनिल भारद्वाज ने उनका स्वागत किया और शाल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विंटर फेस्ट–2025 से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान डलहौजी प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष विशाल आनंद और क्लब के सदस्यों ने प्रेस कक्ष उपलब्ध करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

‘चलो चंबा’ अभियान के तहत आयोजित इस सात दिवसीय विंटर फेस्ट में खेलकूद और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां, लाइव बैंड शो और ओपन माइक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रोफेशनल डीजे शो तथा आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट को शामिल किया गया है। इस मौके पर जिले के विभिन्न उपमंडलों से आए सांस्कृतिक दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश मोगरा, पुलिस उप अधीक्षक रंजन शर्मा और मयंक शर्मा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार रमेश कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, सहायक अभियंता संजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में पर्यटक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।