Shimla: कांग्रेस का बड़ा दांव: हिमाचल में नैशनल टैलेंट हंट लॉन्च, प्रवक्ता से लेकर मीडिया पैनलिस्ट तक का होगा चयन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस के नैशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस पहल के तहत प्रदेश में पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च को-ऑर्डीनेटर और पब्लिसिटी को-ऑर्डीनेटर जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए योग्य लोगों का चयन किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए प्रदेशभर से पढ़े-लिखे, अनुभवी और राजनीतिक रूप से जागरूक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय संयोजक एवं हिमाचल प्रभारी चित्रा बाथम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और संविधान के मूल सिद्धांतों के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे हालात में कांग्रेस ने देशभर में एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान चलाने का फैसला किया है, जिसके तहत मीडिया के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पार्टी प्रशिक्षित और सक्षम प्रवक्ताओं की नियुक्ति करेगी।

चित्रा बाथम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा, भारत न्याय यात्रा और वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के जरिए भाजपा के असली चेहरे को देश के सामने लाया है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस किसी भी सूरत में आम नागरिकों के साथ होने वाले अन्याय को स्वीकार नहीं करेगी और न्याय की इस लड़ाई में जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष और विधायक भवानी सिंह पठानिया ने बताया कि नैशनल टैलेंट हंट के तहत उम्मीदवारों का चयन एक पारदर्शी और विस्तृत साक्षात्कार प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रदेश सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ भाजपा द्वारा फैलाए जाने वाले भ्रामक प्रचार का तथ्यात्मक और अधिकृत जवाब देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

भवानी सिंह पठानिया ने स्पष्ट किया कि आवेदक का कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और मूल्यों के प्रति निष्ठावान होना जरूरी है। इसके अलावा इतिहास, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की अच्छी समझ, स्पष्ट बोलने की क्षमता, भाषा पर पकड़, मजबूत संवाद कौशल और राजनीतिक जागरूकता को चयन के अहम मापदंड माना जाएगा।

पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, विनोद जिंटा, रोहित वत्स धामी और सुजय अग्रवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भवानी सिंह पठानिया ने बताया कि नैशनल टैलेंट हंट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी तय की गई है। 9 जनवरी को आवेदनों की छंटनी होगी, जबकि 12 से 15 जनवरी के बीच क्षेत्रीय स्तर पर व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 21 जनवरी को राज्य स्तरीय व्यक्तिगत साक्षात्कार और समूह संवाद के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।