Kangra: दानपात्र चोरी पर जेल नहीं, मंदिर सेवा की सजा, तीन नाबालिगों को मिला अनोखा सबक

Date:

--Advertisement--

हरिपुर। स्थानीय मां नवदुर्गा मंदिर में दानपात्र चोरी के मामले में तीन नाबालिग लड़कों को एक अनोखी और सुधारात्मक सजा दी गई है। लड़कों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मंदिर की देखरेख करने वाले लोगों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाने से इनकार कर दिया। सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि तीनों नाबालिग सात दिन तक मंदिर की साफ-सफाई करेंगे, पूजा-अर्चना में सहयोग देंगे और रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

यह मामला रविवार दोपहर हरिपुर स्थित श्री रामचंद्र मंदिर परिसर में बने मां नवदुर्गा मंदिर से जुड़ा है, जहां दानपात्र चोरी होने की सूचना मिली थी। मंदिर से कुछ दूरी पर हरिपुर से गुलेर की ओर जाने वाले पैदल रास्ते पर प्राचीन द्वार के पास एक महिला ने दानपात्र को झाड़ियों में पड़ा देखा। महिला ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई राशि भी बरामद कर ली।

पुलिस जिला देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि दानपात्र चोरी के मामले में आरोपी नाबालिग पाए गए। मंदिर कमेटी ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और आपसी सहमति से मामले का समाधान कर लिया। इस फैसले को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे बच्चों को सही राह दिखाने की पहल बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हादसे में पिता को खो चुकी बेटी के लिए फरिश्ता बने केवल सिंह पठानिया! BCA की पढ़ाई के लिए दिए ₹50 हजार, तीनों...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने हादसे में पिता को खो चुकी छात्रा को बीसीए में प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये का चेक दिया। साथ ही परिवार के तीनों बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Kangra: फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिला चिट्टा, दो युवक पुलिस के शिकंजे में

फतेहपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 1.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: मंदिर से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद! CCTV ने खोल दिया बड़ा राज, नूरपुर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

नूरपुर पुलिस ने नागनी माता मंदिर परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने मामले का तेजी से खुलासा किया।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने 71 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।