Kangra: नगरोटा की बेटी ने बढ़ाया मान, पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय से डॉ. अनन्या प्रशार बनीं पशु चिकित्सक

Date:

--Advertisement--

पालमपुर। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय से डॉ. अनन्या प्रशार ने पशु चिकित्सा विज्ञान में पशु चिकित्सक की डिग्री सफलतापूर्वक पूरी कर नगरोटा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. अनन्या प्रशार, प्रधानाचार्य श्री बिहारी लाल प्रशार और श्रीमती अनीता प्रशार की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में माननीय कृषि मंत्री चंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में नवस्नातक पशु चिकित्सकों ने सेवा, निष्ठा और समर्पण की शपथ ली। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

डॉ. अनन्या प्रशार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हुए विशेष रूप से अपनी माता, नानी और दादी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर सहयोग, त्याग और प्रेरणा के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था।

विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने डॉ. अनन्या प्रशार को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि उनकी बहन डॉ. आँचल प्रशार भी एक पशु चिकित्सक हैं और वर्तमान में वेटनरी अस्पताल डाड़ा सिब्बा में सेवाएं दे रही हैं। श्री बिहारी लाल प्रशार की दोनों बेटियों का पशु चिकित्सक बनना परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।