Kullu: मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, राम बाग चौक के पास एक पुरुष और तीन महिलाएं गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान राम बाग चौक के पास पुलिस ने एक पुरुष और तीन महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राम बाग चौक के आसपास ग्राहकों को फांसने का काम कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चारों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वदेव निवासी कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है, जबकि महिलाओं में संतोष, संदीप कौर और कविता खान शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन एक्ट की धारा 4 और 5 तथा बीएनएस एक्ट की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी मदन लाल ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हादसे में पिता को खो चुकी बेटी के लिए फरिश्ता बने केवल सिंह पठानिया! BCA की पढ़ाई के लिए दिए ₹50 हजार, तीनों...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने हादसे में पिता को खो चुकी छात्रा को बीसीए में प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये का चेक दिया। साथ ही परिवार के तीनों बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Kangra: फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिला चिट्टा, दो युवक पुलिस के शिकंजे में

फतेहपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 1.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: मंदिर से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद! CCTV ने खोल दिया बड़ा राज, नूरपुर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

नूरपुर पुलिस ने नागनी माता मंदिर परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने मामले का तेजी से खुलासा किया।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने 71 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।