Kangra: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में शीघ्र होगा नियमित कुलपति की नियुक्ति, लंबित नेतृत्व संकट पर सरकार ने किया दावा

Date:

--Advertisement--

पालमपुर। कृषि विश्वविद्यालय में लंबे समय से नेतृत्व संकट के बीच अब जल्द ही नियमित कुलपति की तैनाती होने वाली है। प्रदेश में विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपति की तैनाती को लेकर हाल ही में अधिनियम में संशोधन किया गया है। इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुलपति के चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह जानकारी कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने पालमपुर में दी।

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के 13वें नियमित कुलपति प्रो. एचके चौधरी 21 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से विश्वविद्यालय को नियमित कुलपति नहीं मिल पाया। कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया दो बार शुरू हुई, लेकिन दोनों बार यह अधर में लटक गई। 13वें कुलपति की सेवानिवृत्ति के बाद 22 अगस्त 2023 से 31 जुलाई 2024 तक डॉ. डीके वत्स ने वरिष्ठता के आधार पर कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला और 11 माह 9 दिन तक इस पद पर बने रहे। इसके बाद 1 अगस्त 2024 से डॉ. नवीन कुमार ने कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला और सेवानिवृत्ति तक 1 वर्ष 1 माह और 29 दिन तक इस पद पर बने रहे। इससे पहले कृषि विश्वविद्यालय में किसी कार्यवाहक कुलपति का कार्यकाल इतना लंबा नहीं रहा था। वर्तमान में डॉ. अशोक कुमार पांडा कार्यवाहक कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय का संचालन कर रहे हैं।

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की राष्ट्रीय रैंकिंग में भी गिरावट देखी गई है। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 में, विश्वविद्यालय अपनी विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अपनी स्थिति बनाए रखने के बावजूद समग्र रैंकिंग में पिछड़ गया। इस वर्ष देशभर के 173 कृषि और बागवानी उच्च शिक्षण संस्थानों ने रैंकिंग में हिस्सा लिया। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में 29वें स्थान पर रखा गया। विशेषज्ञों का मानना है कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग में गिरावट का प्रमुख कारण नेतृत्व संकट और लगातार कार्यवाहक कुलपतियों की लंबी अवधि है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।