Himachal: हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: बागी से नारकंडा जा रही ऑल्टो खाई में गिरी, 20 वर्षीय युवक की मौत, पांच दोस्त गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों भरे सफर को मातम में बदल दिया। बागी से नारकंडा की ओर जा रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में सोलन जिले के एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सफर कर रहे पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा शाम करीब 6:35 बजे पेश आया। प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय निवासी दिनेश रोठा उस समय अपने घर पर मौजूद थे, जब उन्होंने अचानक एक कार को सड़क से फिसलते हुए खाई में गिरते देखा। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनते ही दिनेश अपने कामगारों के साथ मौके की ओर दौड़े। नीचे पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस और बचाव दल को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

कार में कुल छह युवक सवार थे, जो सभी जिला सोलन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि चालक की सीट पर बैठे युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान सूरज (20 वर्ष), पुत्र ज्ञान चंद, निवासी बंदला, कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है।

हादसे में घायल हुए अन्य पांच युवकों को तुरंत सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। घायलों में कदल (23) निवासी अर्की, चेतन (21) निवासी कुनिहार अर्की, पलक (21) निवासी कसौली, पारुल (19) निवासी कंडाघाट और हर्ष (21) निवासी अर्की शामिल हैं।

कोटखाई पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी दिनेश रोठा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना कैसे हुई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।