Kangra: बैजनाथ के पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस की धूम, क्विज़ से लेकर स्किट तक छात्रों ने दिखाया हुनर

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ स्थित पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित विभाग की ओर से विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गणित के प्रति अपनी रुचि और समझ का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कौंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कौंडल ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि गणित न केवल पढ़ाई का एक विषय है, बल्कि यह तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता को मजबूत करने का एक अहम माध्यम भी है।

कार्यक्रम के दौरान वक्तृत्व प्रतियोगिता, पावर प्वाइंट प्रस्तुति, पोस्टर मेकिंग, सुडोकू प्रतियोगिता, स्किट प्रस्तुति और एक ऑनलाइन राष्ट्रीय गणित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया।

वक्तृत्व और पीपीटी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना ठाकुर, प्रो. रीनू भाटिया, डॉ. विशाल चौधरी और डॉ. सुलक्षणा शर्मा शामिल रहीं। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. यशपाल, प्रो. सुनीता और प्रो. अंजली द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्किट में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशंसा स्वरूप टोकन ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य आयोजक डॉ. अमित कौड़ा और प्रो. अनिल कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।