Himachal: नाकाबंदी में STF की बड़ी कामयाबी: मंडी में 1.950 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कुल्लू — मंडी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसटीएफ कुल्लू की टीम को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंडी के बिंद्रावणी फ्लाईओवर के नीचे नाकाबंदी के दौरान एसटीएफ ने एक व्यक्ति से 1.950 किलोग्राम चरस बरामद की है, जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार रविवार को एसटीएफ की टीम बिंद्रावणी फ्लाईओवर के नीचे वाहनों और संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंडोह की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़कर जाने लगा। उसके इस व्यवहार से पुलिस को संदेह हुआ।

पुलिस टीम ने तुरंत उसे रोककर पूछताछ की और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार (34) पुत्र दुर्गा चंद निवासी नलवागी, डाकघर थाची, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी के रूप में हुई है।

एसटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।