Himachal: HRTC कर्मचारियों को बड़ी राहत: सैलरी अकाउंट से मिलेगा बीमा और एयर एंबुलेंस तक का फायदा

Date:

--Advertisement--

प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हालिया बैठक में लिए गए एक अहम फैसले के बाद अब कर्मचारियों को सैलरी अकाउंट के जरिए विशेष और व्यापक बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। इस फैसले से एचआरटीसी कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा और अतिरिक्त लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर और प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार ने बताया कि गुजरात में परिवहन कर्मचारियों को चुनिंदा बैंकों में सैलरी अकाउंट खोलने पर एक करोड़ रुपये तक का बीमा और कई अन्य वित्तीय लाभ मिलते हैं। इन्हीं तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर संघ ने एक विस्तृत रिप्रेजेंटेशन तैयार कर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक को सौंपा था।

संघ के इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट से जुड़ी विशेष सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया। प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार ने बताया कि बोर्ड बैठक में तय एमओयू के अनुसार अब कर्मचारियों को सैलरी अकाउंट के माध्यम से व्यापक बीमा कवर, व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा, नि:शुल्क टर्म इंश्योरेंस, आपातकालीन चिकित्सा व्यय की सुविधा, एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस सहायता सहित कई विशेष बैंकिंग लाभ मिलेंगे।

इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने परिचालकों की वेतन विसंगतियों का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा परिचालकों के पक्ष में स्पष्ट फैसला दिया जा चुका है, इसलिए संघ सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन से मांग करता है कि इस निर्णय को जल्द और पूरी तरह लागू किया जाए। संघ का कहना है कि यह फैसला केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर लागू हो ताकि परिचालकों को उनका वास्तविक अधिकार मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।