Kangra: धर्मशाला में एडीएम शिल्पी बेकटा ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, “दो बूंद ज़िंदगी की” संदेश दिया

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 21 दिसंबर 2025। जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग और रोटरी क्लब धर्मशाला के सहयोग से जोनल अस्पताल में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) शिल्पी बेकटा ने अभियान की शुरुआत करते हुए एक बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाई और कहा कि अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष से कम उम्र के हर बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आम जनता के सहयोग से कांगड़ा जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने बताया कि इस अभियान में जिले के 15 स्वास्थ्य खंडों में कुल 1070 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के संचालन के लिए 211 पर्यवेक्षक एवं पर्यवेक्षिका और 4280 टीकाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही जिले के 191 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों की अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य ट्रांजिट पॉइंट्स पर मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सहयोग से बसों में यात्रा कर रहे बच्चों को भी टीकाकर्मी पोलियो ड्रॉप पिला रहे हैं।

डॉ. करोल ने आगे बताया कि किसी कारणवश जो बच्चे अभियान के पहले दिन पोलियो ड्रॉप से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर खुराक दी जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूट न जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जोनल अस्पताल डॉ. सुनील भट्ट, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा, डॉ. महिमा कौल, एमईआईओ हेमलता, रोटरी क्लब धर्मशाला अध्यक्ष नंदिनी थापा, सचिव अजय शर्मा तथा अन्य रोटेरियन सदस्य मौजूद रहे। रोटरी क्लब मैक्लोडगंज के अध्यक्ष अतुल पुरी, विक्रांत पठानिया, प्रणव सचदेवा और संदीप जोशी ने बच्चों को पोलियो बूथ पर खिलौने, बिस्किट, टॉफियां और जूस वितरित किए। बूथ स्टाफ के लिए दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया गया। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

अभियान की इस व्यवस्थित और व्यापक तैयारी से सुनिश्चित किया गया कि एक भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे और सुरक्षा चक्र पूरी तरह से सुनिश्चित हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।