Himachal: ऐन वक्त पर बदला कार्यक्रम, अमित शाह का हिमाचल दौरा अचानक रद्द

Date:

--Advertisement--

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरा रद्द हो गया है। उन्हें आज ज्वालामुखी के सपड़ी स्थित सशस्त्र सीमा बल के 62वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन अंतिम समय में उनका दौरा रद्द कर दिया गया। इस संबंध में एसएसबी सपड़ी प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की है, हालांकि दौरा रद्द होने के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।

गृह मंत्री के कार्यक्रम रद्द होने के बाद समारोह की रूपरेखा में बदलाव किया गया है। अब सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह परेड की सलामी लेंगे और जवानों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

अधिकारियों का कहना है कि मुख्य अतिथि में बदलाव के बावजूद समारोह की तैयारियों और भव्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पहले की तरह ही बरकरार रहेंगी। एसएसबी का 62वां स्थापना दिवस समारोह अपने तय कार्यक्रम और समय के अनुसार ही सपड़ी में आयोजित किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।