Mandi: सरकाघाट की बेटी छाया ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

Date:

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवाही के लिए यह गर्व और खुशी का बड़ा अवसर है। विद्यालय की जमा दो की छात्रा कुमारी छाया का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड-2026 के लिए हुआ है। अब छाया शिमला में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय परेड में कदमताल करती नजर आएंगी।

कुमारी छाया का चयन हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल ऊना में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान किया गया। इस प्रक्रिया में उन्होंने अपने अनुशासन, लगातार मेहनत और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण से सभी को प्रभावित किया। छाया की यह उपलब्धि न केवल नवाही स्कूल बल्कि पूरी सरकाघाट तहसील के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है।

इस सफलता के पीछे एनएसएस अधिकारियों का मार्गदर्शन भी अहम रहा। महिला कार्यक्रम अधिकारी अमिता शर्मा और पुरुष कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र वर्मा ने छाया को इस स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सहयोग और प्रशिक्षण से छाया ने यह मुकाम हासिल किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया ने छाया की सफलता पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि कुमारी छाया एक समर्पित, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ छात्रा हैं। विद्यालय ने केवल उसकी प्रतिभा को निखारने और सही दिशा में मार्गदर्शन देने का कार्य किया है, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन और प्रबंधन समिति ने छात्रा और उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।