Kangra: इंदौरा उत्सव में महिला शक्ति का दम, खेल प्रतियोगिताओं का समापन, 19 दिसंबर को CM करेंगे विजेताओं को सम्मानित

Date:

--Advertisement--

इंदौरा, 16 दिसंबर। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में 18 और 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित इंदौरा उत्सव से पहले महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित महिला खेल प्रतियोगिताओं का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने के लिए किया गया था। समापन समारोह में विधायक मलेंद्र राजन मौजूद रहे, जबकि पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से महिलाओं में न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती आती है, बल्कि उनमें नेतृत्व और सहयोग की भावना भी विकसित होती है, जो सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है।

महिला खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रस्सा-कसी प्रतियोगिता में चिन्मय शीतला माता महिला मंडल, कुंडसा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शिव शक्ति महिला मंडल, भपू दूसरे स्थान पर रहा। स्पून रेस में रचना देवी, लड्डू गोपाल स्वयं सहायता समूह, चुहड़पुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पिंकी शर्मा, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, राजा खासा दूसरे स्थान पर रहीं।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में राज देवी, भोले शंकर स्वयं सहायता समूह, इंदौरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पूनम कुमारी, चिन्मय क्यालू बाबा महिला मंडल, गंगथ दूसरे स्थान पर रहीं।

विधायक मलेंद्र राजन ने जानकारी दी कि इन सभी महिला खेल प्रतियोगिताओं की विजेताओं को 19 दिसंबर को इंदौरा उत्सव के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इसके बाद विधायक मलेंद्र राजन ने इंदौरा उत्सव की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल, मंच व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल, स्वच्छता, बिजली आपूर्ति और यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर, सुव्यवस्थित और आपसी समन्वय के साथ पूरी की जाएं।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता कटोच, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, पूर्व प्रदेश महासचिव कमल किशोर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दविंद्र मनकोटिया, ब्लॉक एससी सेल अध्यक्ष राज कुमार, ओबीसी सेल अध्यक्ष केवल कृष्ण, उपप्रधान विकास चंबियाल, उपप्रधान तोकी पंचायत रंजीत पठानिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।