Kangra: पालमपुर में दर्दनाक हादसा, दवा समझकर जहरीला पदार्थ खाने से 23 वर्षीय युवक की मौत

Date:

--Advertisement--

पालमपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां एक युवक की गलती से जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 तारीख को युवक ने दवा समझकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

परिजनों ने तुरंत युवक को उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान 23 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मौत गलती से जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारण हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सिहुवां पंचायत का बड़ा फैसला, 90% अंक लाने पर ₹8100 और टॉप-10 छात्रों को ₹21000, ग्राम सभा में पास हुए कई अहम प्रस्ताव

कांगड़ा की ग्राम पंचायत सिहुवां की ग्राम सभा में छात्रों को ₹21000 तक प्रोत्साहन राशि, स्वच्छ वार्ड सम्मान, प्रवासी मजदूर पंजीकरण और नशे व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सहित कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

Kangra: 15 जुलाई को शाहपुर के इन इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

कांगड़ा के शाहपुर में 15 जुलाई को 11 केवी कोटला फीडर के रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट।

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।