Kangra: पालमपुर में हार्डवेयर दुकान में भयंकर आग, मालिक का बेटा गंभीर रूप से झुलसा

Date:

--Advertisement--

पालमपुर के ध्रमण इलाके में बीती रात एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया और लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान दुकान मालिक का बेटा अक्षित आग बुझाने की कोशिश में बुरी तरह झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई। दुकान मालिक प्रेम कुमार का घर दुकान से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। कुत्तों के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनकर अक्षित जागा और जैसे ही उसने बाहर देखा, दुकान से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। वह तुरंत चाबी लेकर दुकान की ओर दौड़ा। जैसे ही उसने शटर खोला, अंदर भरी गैस और आग की लपटें बाहर निकलीं। आग की चपेट में आने से अक्षित झुलस गया और गिरते समय सिर पर भी चोट आई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल केंद्र पालमपुर की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दुकान की निचली मंजिल का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बयान दर्ज किए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। वहीं, भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और सांत्वना दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।