Mandi: सुंदरनगर में गौवंश तस्करी का बड़ा खुलासा, बलोह टोल प्लाजा के पास पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, हंगामा

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र में बलोह टोल प्लाजा के समीप मंगलवार को गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। यहां बजरंगी दल और स्थानीय युवकों ने संदेह के आधार पर एक ट्रक को रोका, जिसमें 8 से 10 दुधारू व अन्य पशुओं को बेहद अमानवीय तरीके से भरा गया था। ट्रक की जांच के बाद पशुओं की हालत देखकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

स्थानीय युवाओं का आरोप है कि जब उन्होंने पशु तस्करी को रोकने की कोशिश की तो संबंधित व्यापारी अपने साथ कुछ गुंडों को लेकर मौके पर पहुंच गया। इस दौरान युवाओं के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। जांच में यह भी सामने आया है कि इन पशुओं को बल्ह उपमंडल के ढाबन क्षेत्र से लाया गया था और इन्हें स्लॉटर करने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

मामले की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवक घटनास्थल पर एकत्र हो गए। लोगों ने गौवंश तस्करी की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं का कहना है कि जिले में गौवंश तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसी वजह से तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गौवंश तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कठोर कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सिहुवां पंचायत का बड़ा फैसला, 90% अंक लाने पर ₹8100 और टॉप-10 छात्रों को ₹21000, ग्राम सभा में पास हुए कई अहम प्रस्ताव

कांगड़ा की ग्राम पंचायत सिहुवां की ग्राम सभा में छात्रों को ₹21000 तक प्रोत्साहन राशि, स्वच्छ वार्ड सम्मान, प्रवासी मजदूर पंजीकरण और नशे व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सहित कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

Kangra: 15 जुलाई को शाहपुर के इन इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

कांगड़ा के शाहपुर में 15 जुलाई को 11 केवी कोटला फीडर के रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट।

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।