Kangra: नगरोटा बगवां में होटल के कमरे से चंबा के युवक का शव बरामद, TGT मेडिकल परीक्षा देने आया था

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक होटल के कमरे से चंबा के एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक चंबा से टीजीटी मेडिकल की परीक्षा देने के लिए नगरोटा बगवां आया था। घटना नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार हैंड कुमार (38 वर्ष), निवासी चंबा, बुधवार को परीक्षा देने के उद्देश्य से नगरोटा बगवां पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे उन्होंने नगरोटा स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया और वहीं ठहरे। अगले दिन सुबह होटल कर्मचारियों ने जब कमरे की ओर ध्यान दिया तो अंदर ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

नगरोटा बगवां पुलिस ने इस मामले में भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मौत प्राकृतिक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।

Chamba Medical College में MBBS की पहली एडमिशन, लखनऊ के प्रशिक्षु ने चुना कॉलेज; 120 सीटों पर दाखिले की तैयारी तेज

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने पहली एडमिशन ली है। कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें निर्धारित हैं और मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी।