Una: ऊना में फिर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, एक हफ्ते में चौथा मामला, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Date:

--Advertisement--

ऊना जिला के गगरेट उपमंडल में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टटेहड़ा गांव में तीन पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने के चार दिन बाद अब चलेट गांव में एक घर की छत पर ऐसा ही एक और गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार चलेट गांव निवासी सचदेव सिंह नंबरदार की एक इमारत की छत पर यह गुब्बारा पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि यह गुब्बारा रात के समय हवा के साथ उड़ता हुआ छत पर आ गिरा। सुबह जब परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे तो वहां पाकिस्तानी गुब्बारा देखकर वे हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

शिकायत मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई रविपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। यह जहाजनुमा प्लास्टिक का सफेद और लाल रंग का खिलौना गुब्बारा है, जिस पर चांद और तारे का निशान बना हुआ है। साथ ही उस पर पीआईए लिखा हुआ है, जो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को दर्शाता है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी गत वर्ष गगरेट क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में इसी तरह का एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था। आमतौर पर माना जाता है कि ऐसे गुब्बारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से हवा के सहारे उड़ते हुए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच जाते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे साजिश के नजरिये से भी देख रहे हैं।

एक सप्ताह के भीतर गगरेट क्षेत्र के दो गांवों में चार पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रविपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि चलेट गांव में मिले गुब्बारे को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।