Kangra: गांव से सेना तक का सफर, अवैरी के अमित कुमार बने लैफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

Date:

--Advertisement--

उपमंडल बैजनाथ के अवैरी गांव के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमित कुमार ने भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि अधिकारी बनने से पहले अमित कुमार भारतीय सेना में बतौर सैनिक सेवाएं दे चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के इलाके में गर्व और उत्साह का माहौल है।

गांव के पूर्व सैनिक उमेश भारद्वाज ने बताया कि अमित कुमार की माता मीना कुमारी गृहिणी हैं, जबकि उनके पिता अशोक धीमान एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा अमित को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अमित कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद केंद्रीय विद्यालय पालमपुर से जमा दो की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वर्ष 2017 में उन्होंने पंडित संतराम मैमोरियल राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। पारिवारिक आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल न होने के कारण उन्होंने आगे की पढ़ाई छोड़कर नौकरी करने का फैसला किया।

वर्ष 2018 में अमित कुमार सशस्त्र सेना में बतौर सैनिक भर्ती हुए। सेना में रहते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी लगन और समर्पण का ही परिणाम रहा कि उन्होंने 13 दिसम्बर 2025 को कमीशन क्वालीफाई किया। इसके बाद शनिवार को इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में आयोजित पिनिंग सेरेमनी के दौरान उन्हें लैफ्टिनेंट का रैंक प्रदान किया गया।

अमित कुमार की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का हौसला रखते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।