Kangra: पठानकोट से कांगड़ा आ रही कार से चिट्टा बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो युवक हिरासत में

Date:

--Advertisement--

शनिवार को कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनोई क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई चैकिंग के दौरान पुलिस ने पठानकोट से कांगड़ा की ओर आ रही एक गाड़ी को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी में सवार दो युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया है। पकड़े गए युवकों की पहचान कुलदीप कुमार (20) निवासी उधमपुर, जम्मू और अक्षय कुमार (25) निवासी कोहाला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: तनाव और भागदौड़ के बीच योग बना सहारा, रैत में विशेष योग शिविर में 51 स्वयंसेवकों ने किया अभ्यास

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा के मार्गदर्शन में 51 स्वयंसेवकों सहित शिक्षकों ने योग क्रियाओं में भाग लिया और बच्चों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Chitta Free Himachal Campaign: केवल सिंह पठानिया बोले- समाज के सहयोग से ही खत्म होगी चिट्टे की कुरीति, नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में आयोजित ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि चिट्टे को खत्म करने के लिए सरकार के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से बचाने, अभिभावकों की भूमिका और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।