Kangra: नशे से दूर रहकर पढ़ाई में आगे बढ़ें छात्र, औंद स्कूल के समारोह में प्रवेश शर्मा का संदेश

Date:

--Advertisement--

नूरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औंद में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को जीवन के अहम सबक दिए।

मुख्य अतिथि प्रवेश कुमार शर्मा ने अपने लंबे शिक्षक और प्रधानाचार्य कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों और उपस्थित गणमान्य लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, नशे और अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और सही दिशा ही सफलता की असली कुंजी है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नवीन कुमारी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान विद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी दी।

समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते समय छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कुमारी नविदा, कुमारी शबाना और पीयूष को वर्ष का उत्कृष्ट स्वयंसेवक घोषित किया गया।

इसके अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और जमकर तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के अंत में एसएमसी प्रधान रफी मोहम्मद ने सभी अतिथियों का विद्यालय प्रबंधन समिति और स्टाफ की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।