Kangra: अब पालमपुर अस्पताल में पर्ची के भी देने होंगे पैसे, 16 दिसंबर से लागू होगा नया नियम

Date:

--Advertisement--

नागरिक चिकित्सालय पालमपुर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब पर्ची बनवाने के लिए शुल्क अदा करना होगा। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी पर्ची के लिए 10 रुपये की कंसल्टेशन सर्विस फीस तय की है। अभी तक यहां मरीजों की पर्ची निशुल्क बनाई जाती थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव द्वारा 26 मई 2025 को जारी आदेशों के बाद अब इन्हें पालमपुर अस्पताल में भी लागू किया जा रहा है।

इन आदेशों के तहत 16 दिसंबर से जो भी मरीज नागरिक चिकित्सालय पालमपुर पहुंचेगा, उसे पर्ची बनवाने के लिए 10 रुपये की अदायगी करनी होगी। यह शुल्क ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों से लिया जाएगा। ऑफ आवर्स, कैजुअल्टी और छुट्टियों के दौरान कैजुअल्टी में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ द्वारा ओपीडी स्लिप रजिस्ट्रेशन फीस जमा की जाएगी।

नागरिक चिकित्सालय पालमपुर में रोजाना करीब 700 से 800 मरीज विभिन्न ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। नए आदेशों के अनुसार सभी वर्गों के मरीजों से यह कंसल्टेशन फीस ली जाएगी। आभा के माध्यम से टोकन लेने वाले मरीजों को भी काउंटर पर आकर पर्ची की फीस जमा करनी होगी।

सरकार का कहना है कि यह फैसला रोगी कल्याण समितियों को स्वायत्तता देने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके तहत समितियां अपनी सुविधाओं और रखरखाव के लिए शुल्क तय कर सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस राशि का उपयोग स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, बुनियादी ढांचे और अस्पताल में मौजूद उपकरणों के रखरखाव को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

नागरिक चिकित्सालय पालमपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तिलक भागड़ा ने बताया कि ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को, चाहे वे किसी भी श्रेणी के हों, कंसल्टेशन सर्विस लेने से पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तय शुल्क जमा करना होगा। यह आदेश 16 दिसंबर से प्रभावी होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।

Himachal Education News: 2027-28 से 9वीं और 10वीं का सिलेबस बदलेगा, NCERT आधारित होंगी नई किताबें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नौवीं और दसवीं कक्षा का पाठ्यक्रम बदलने की तैयारी कर रहा है। दोनों कक्षाओं के लिए NCERT आधारित सिलेबस और नई किताबें लाई जाएंगी। नए पाठ्यक्रम में रटने के बजाय विषयों की समझ, कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर रहेगा।