हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ब्रिटिश संसद में मिला ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 12 दिसम्बर को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार उन्हें युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और प्रदेश में आपदा के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया।

संस्था ने माना कि विक्रमादित्य सिंह न केवल प्रभावी नेतृत्व देने में सक्षम हैं, बल्कि प्रदेश के युवा वर्ग में एक लोकप्रिय और प्रेरक नेता के रूप में उभरे हैं। इसी आधार पर उन्हें ‘यूथ आइकॉन और इंटैलैक्चुअल पॉलिटिक्स’ वर्ग में यह पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के एक सामान्य नागरिक और मंत्री के रूप में यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उन्हें लंदन के संसद भवन (पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर) स्थित ऐतिहासिक चर्चिल रूम में प्रदान किया गया। उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना विकास, सतत प्रगति और समावेशी सुशासन को आगे बढ़ाने के प्रयासों का सम्मान बताया। मंत्री ने कहा कि वह प्रदेश के सर्वांगीण और समग्र विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा की हुकमी देवी को IndiaCares के सहयोग से सिले हुए सूट और प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन की पहल जारी है।

Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मलयेशिया में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का भव्य स्वागत हुआ। विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।