Himachal: हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IFS अधिकारी राजेश शर्मा को मिल्कफेड का अतिरिक्त प्रभार, शिमला को मिला नया RTO, 2 HAS अफसरों के तबादले

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए एक आईएफएस अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि दो एचएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है और ये सभी आदेश जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

सरकार ने आईएफएस अधिकारी एवं समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें अब मिल्कफैड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही अब तक मिल्कफैड के एमडी रहे एचएएस अधिकारी डॉ. विकास सूद का तबादला कर दिया गया है। डॉ. सूद को अब अतिरिक्त सचिव तकनीकी शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा उनके पास अतिरिक्त सचिव (राजस्व-डीएम) का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा।

राज्य सरकार ने शिमला में रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के पद पर भी नई नियुक्ति की है। संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. विश्व मोहन देव चौहान को अब आरटीओ शिमला बनाया गया है। इससे पहले आरटीओ शिमला का अतिरिक्त कार्यभार एचएएस अधिकारी एवं अतिरिक्त सचिव परिवहन सूरी दास नेगी के पास था। नई तैनाती के बाद सूरी दास नेगी को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।