Sirmaur: सिरमौर में खनन माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो दिन में 41 टिप्पर-ट्रैक्टर जब्त, मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफिया की कमर तोड़ दी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया और महज दो दिनों के भीतर 41 टिप्पर और ट्रैक्टरों को इम्पाउंड कर लिया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से जिले के अलग-अलग इलाकों में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एक सुनियोजित रणनीति के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने रात के समय पुरुवाला, माजरा, सदर नाहन, कालाअम्ब, राजगढ़, संगड़ाह, रेणुका जी और पांवटा साहिब क्षेत्रों में दबिश दी। मौके पर अवैध खनन में संलिप्त 41 वाहनों के चालान काटे गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सभी मामलों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में भेज दिया गया है। एसपी नेगी ने सख्त लहजे में कहा कि अवैध खनन पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिरमौर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और मोटर वाहन अधिनियम व खनन अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जिले में खनन माफिया पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।