Mandi: मंडी की पानी संकट से मिलेगी राहत: डिप्टी सीएम ने दिए बड़े आदेश, ऊहल नदी योजना का होगा पूरा बदलाव

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी शहर की लगातार बनी पेयजल समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को उन्होंने सकोर गांव के पास ऊहल नदी पेयजल योजना का विस्तृत निरीक्षण किया, जो मंडी शहर की मुख्य जलापूर्ति लाइन मानी जाती है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल शक्ति विभाग को पाइपलाइन के रिलाइनमेंट और स्थायी समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बरसात और भूस्खलन के कारण इस 28 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन को भारी नुकसान पहुंचा था। सकोर गांव के पास लगभग 300 मीटर क्षेत्र में बार-बार पहाड़ खिसकने से पाइपलाइन टूटती रही, जिससे मंडी शहर की पानी सप्लाई लगातार बाधित हुई। स्थिति गंभीर होने पर आईआईटी मंडी की तकनीकी टीम से विस्तृत जांच करवाई गई और उनके सुझावों के आधार पर अब पाइपलाइन का रिलाइनमेंट शुरू कर दिया गया है।

नई योजना के मुताबिक भूस्खलन वाले जोखिमपूर्ण हिस्से को पूरी तरह बाईपास करते हुए 450 मिलीमीटर व्यास की 970 मीटर लंबी नई ग्रैविटी मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस नई लाइन के बन जाने से बार-बार होने वाले पाइप फटने और मरम्मत के झंझट खत्म होंगे, साथ ही लाखों रुपये का खर्च भी बचेगा। सबसे बड़ी राहत यह होगी कि मंडी शहर की 50 हजार से ज्यादा आबादी को हर मौसम में बिना रुकावट पानी मिल सकेगा।

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार रियागड़ी से मंडी तक आने वाली यह योजना प्रतिदिन 16 एमएलडी पानी की सप्लाई देती है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यह परियोजना मंडी शहर की लाइफलाइन है, इसलिए काम में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता उपेंद्र वैद्य ने उपमुख्यमंत्री को पूरी परियोजना की जानकारी दी। इस मौके पर मिल्क फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।