Kangra: धर्मशाला मैराथन 2025: सिर्फ 20 दिसंबर तक मौका, फुल मैराथन विजेता जीतेगा 1 लाख रुपये

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में 25 दिसंबर को होने जा रही धर्मशाला मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक खुला है। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि यह मैराथन खेल, स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल-पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन बनने जा रही है। उनका कहना है कि इस इवेंट को आगे चलकर शहर का वार्षिक कैलेंडर आयोजन बनाने की योजना है, ताकि 25 दिसंबर को धर्मशाला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों के लिए प्रमुख केंद्र बन सके।

आयुक्त ने बताया कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में धावकों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में खेल पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। युवा, छात्र-छात्राएं, फिटनेस प्रेमी और वरिष्ठ नागरिक—सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी इस मैराथन में हिस्सा ले सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण www.dharamshalamarathon.com और www.dharamshalasmartcity.com पर उपलब्ध है।

इस वर्ष की मैराथन का कुल प्राइज पूल 15 लाख रुपये रखा गया है, जिसने इसे क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित रनिंग इवेंट बना दिया है। फुल मैराथन (42 किमी) के विजेता को 1 लाख रुपये का इनाम मिलेगा और वह धर्मशाला मैराथन 2025 के प्रथम विजेता के रूप में पोडियम पर सम्मानित होगा।

इसके अलावा, ओपन कैटेगरी हाफ मैराथन (21 किमी) के विजेता को 51 हजार रुपये, 10 किमी श्रेणी में 21 हजार रुपये, 5 किमी में 5 हजार रुपये और 3 किमी के विजेता को 3 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाएगी, बल्कि धर्मशाला को एक प्रमुख खेल नगरी के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।