कुपवी की बेटियों ने किया कमाल: 6 छात्राओं का राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Date:

--Advertisement--

कुपवी क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। यहां से छह प्रतिभाशाली लड़कियों का चयन राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 25 से 28 दिसंबर तक झारखंड के रांची में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों में कुपवी, टिक्कर और गौठ के विद्यालयों की छात्राएं शामिल हैं।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पी.एम. श्री उत्कृष्ट विद्यालय कुपवी की चार छात्राएं—सृष्टि, हर्षिता, अभिलाषा और स्नेहा—ने अपने प्रदर्शन से जगह बनाई है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौठ से गुलशन और पाठशाला टिक्कर से सोनाक्षी का चयन भी किया गया है।

टेनिस वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष विशाल चौहान ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे संघ, विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और अध्यापकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कुपवी क्षेत्र में इस खेल को बढ़ावा देने में जगदीश चौहान लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कुपवी क्षेत्र में लड़कियों की इस उपलब्धि से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है और सभी चयनित प्रतिभागियों के राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।