Kangra: ज्वाली में फिर धमाका: अवैध शिकार के बारूद से दो गायों के जबड़े उड़े, गांव में दहशत

Date:

--Advertisement--

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में अवैध शिकार के लिए रखे गए खतरनाक विस्फोटकों का मामला एक बार फिर सामने आया है। बरियाल में गाय के घायल होने की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब ग्राम पंचायत पनालथ में दो पालतू गायों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, कुछ लोग शिकार के लिए बारूद को आटे की छोटी-छोटी गोलियों में भरकर जमीन पर रखते हैं। जंगली जानवर इन्हें खाने की कोशिश करते ही विस्फोट का शिकार हो जाते हैं, लेकिन इस बार इन खतरनाक गोलियों का शिकार गांव की दो पालतू गायें बनीं।

पनालथ पंचायत के एक पुराने खंडहरनुमा मकान में दोनों गायें गंभीर रूप से घायल मिलीं। विस्फोट इतना तेज था कि उनके जबड़े बुरी तरह उड़ गए। पंचायत प्रधान कैप्टन रमेश ने तुरंत इसकी सूचना ज्वाली पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां छह बारूद भरी गोलियां भी पड़ी मिलीं, जिन्हें तुरंत कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

माना जा रहा है कि गायों ने जैसे ही इन गोलियों को मुंह में डाला, वे फट गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पंचायत प्रधान ने बताया कि ये दोनों गायें परमजीत और राजकुमार की हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

डीएसपी ज्वाली बीरी सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम की सलाह के बाद बरामद बारूद को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने ग्रामीणों में गंभीर चिंता पैदा कर दी है क्योंकि अवैध शिकार का यह तरीका अब पालतू पशुओं के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

सिरमौर के यशवंत नगर के पास डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना में केस दर्ज किया है।

Bilaspur Chitta Case: फोरलेन पर स्कूटी से चिट्टा बरामद, 18 और 24 साल के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने गरा स्थित एचपी टोल एंट्री बैरियर के पास स्कूटी की जांच के दौरान चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई के स्रोत और आगे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।