रजनी पाटिल का बड़ा बयान: “कांग्रेस हुई अगर एकजुट, तो हिमाचल में दोबारा हमारी ही सरकार बनेगी”

Date:

--Advertisement--

जन संकल्प सम्मेलन में राज्य कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी नेताओं को साफ संदेश दिया कि जीत का रास्ता सिर्फ एकता से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि मंच पर मौजूद सभी नेता अगर मिलकर और एकजुट होकर काम करेंगे तो 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की वापसी तय है।

रजनी पाटिल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में यह माहौल बनाया जा रहा था कि कांग्रेस खत्म हो रही है, लेकिन हिमाचल ने इस धारणा को गलत साबित किया और कांग्रेस को सत्ता में बैठाया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने तीन साल पूरे होने के बाद अब रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आई है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार अपनी 10 गारंटियों में से 6 को पूरा कर चुकी है और प्रियंका गांधी ने भरोसा दिया है कि बाकी गारंटियां भी पूरी की जाएंगी। पाटिल ने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान की खुलकर सराहना की और कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास पूरे देश में मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश की सभी बहनों को 1500 रुपये मिलते ही वह प्रियंका वाड्रा को लेकर हिमाचल आएंगी। उन्होंने याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने हिमाचल को राज्य का दर्जा दिया था और गांधी परिवार हमेशा से प्रदेश के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने आपदा के दौरान प्रदेश सरकार के काम की भी तारीफ की और कहा कि केंद्र से अपेक्षित मदद न मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने सराहनीय काम किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Bilaspur Chitta Case: फोरलेन पर स्कूटी से चिट्टा बरामद, 18 और 24 साल के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने गरा स्थित एचपी टोल एंट्री बैरियर के पास स्कूटी की जांच के दौरान चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई के स्रोत और आगे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।