Shimla: शिमला पर्यटन को लेकर बड़ी बैठक: बर्फबारी सीजन से पहले सरकार ने मांगे सुझाव, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

Date:

--Advertisement--

जिला शिमला में पर्यटन से जुड़े सभी हितधारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पर्यटन विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने की। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं पर चर्चा करना और हितधारकों से सुझाव लेना है।

निदेशक विवेक भाटिया ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन और हितधारकों के बीच मजबूत समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी को एक साथ जुड़कर काम करने की अपील की और सुझाव देने की पहल का स्वागत किया।

बैठक के दौरान हितधारक बलदेव ठाकुर ने कुफरी के वन क्षेत्रों में हो रही पर्यटन गतिविधियों को रेगुलेट करने की मांग की। वहीं, संजय ठाकुर ने कहा कि कुछ ब्लॉगर नकारात्मक कंटेंट के माध्यम से शिमला पर्यटन की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिस पर विभाग को हस्तक्षेप करना चाहिए।

हितधारकों ने फोटोग्राफर और गाइड के लिए पहचान वाले जैकेट जारी करने की भी मांग रखी, ताकि पर्यटकों को उनकी पहचान आसानी से हो सके। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए निदेशक ने कहा कि बर्फबारी सीजन में पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों और हितधारकों को मिलकर काम करना होगा।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि पर्यटन हितधारकों को ऑनलाइन एकीकृत करने की योजना पर काम चल रहा है। इस पहल में निजी ऑनलाइन पोर्टल संचालकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में होटल एसोसिएशन, होमस्टे एसोसिएशन, एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग ऑपरेटर्स, फोटोग्राफर व गाइड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित कई हितधारक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।