Kullu: कुल्लू जिला में दर्दनाक हादसा: बाइक पैरापिट से टकराने से एक की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जब एक बाइक सड़क किनारे लगे पैरापिट से जोरदार टकराई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति को चोट आई है। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही जान चली गई और बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertise Here – Contact for Advertisement

मृतक की पहचान 45 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के साहड़सा जिले का निवासी था। घायल व्यक्ति, 25 वर्षीय दिलखुश कुमार, भी बिहार का रहने वाला है। दिलखुश ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह और पंकज बाइक (नंबर HP34E-5673) पर नशाला से नग्गर की ओर आ रहे थे। इला होटल के पास पंकज ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक पैरापिट से टकरा गई। दोनों बाइक समेत गिर गए, जिससे पंकज की मौके पर ही मौत हो गई और दिलखुश घायल हो गया।

Advertise Here – Contact for Advertisement

स्थानीय लोगों ने दिलखुश को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक के परिवार को सूचित किया। फिलहाल, पुलिस ने घायल के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शादी से 20 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 26 वर्षीय सेना के जवान की मौत से भोरंज में मातम

हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र के रुठानी गांव के 26 वर्षीय सेना के जवान अक्षय कुमार की शादी तीन दिसंबर को होनी थी। विवाह से 20 दिन पहले उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। हृदयघात की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Kangra: सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, जनसेवा के साथ खेती से भी जुड़ाव

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों में पहुंचे और बुआई का काम किया। व्यस्त राजनीतिक दिनचर्या के बीच खेती-किसानी से उनका जुड़ाव चर्चा में है।

जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से हटाने के लिए दिल्ली जा रहे BJP के गुट? CM सुक्खू ने किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि भाजपा के कई गुट जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। मंडी में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन के बाद उन्होंने विपक्ष को सदन में सवाल पूछने के साथ जवाब सुनने की भी नसीहत दी।

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर FIR दर्ज, शिमला पुलिस ने इन 3 धाराओं में शुरू की जांच

कंगना रनौत की गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में शिमला पुलिस ने FIR दर्ज की है। अतुल शर्मा की शिकायत पर BNS की धारा 196, 353 और 356 के तहत मामला दर्ज हुआ है। एसपी गौरव सिंह ने जांच की पुष्टि की है।