Sirmaur: पांवटा साहिब में बड़ी कार्रवाई: 6 किलो चूरा-पोस्त के मामले में दो तस्करों को 4-4 साल की जेल

Date:

--Advertisement--

नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब की अतिरिक्त जिला सत्र अदालत ने चूरा-पोस्त तस्करी से जुड़े एक पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें चार-चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषियों को तीन महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

अदालत के अनुसार, दोषी मोहसीन पुत्र शाहिद अहमद और असलम पुत्र शाहिद अहमद, निवासी ढालीपुर, तहसील विकासनगर (देहरादून), को एनडीपीएस एक्ट की धारा 15-61-85 के तहत सजा दी गई है।

सहायक जिला न्यायवादी गौरव शर्मा ने बताया कि यह मामला 14 अप्रैल 2017 का है। उस रात करीब सवा दो बजे पुलिस थाना पांवटा साहिब के एएसआई राम पाल अपनी टीम के साथ सतीवाला क्षेत्र में गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल (UP11-AD-1463) पर सवार दो युवक संदिग्ध दिखाई दिए। रोककर तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर लटके बैग से दो सफेद लिफाफों में कुल 6 किलो 110 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में चालान प्रस्तुत किया। इस केस की पैरवी उपजिला न्यायवादी जतिंदर शर्मा ने की। अदालत ने सुनवाई के दौरान कुल 15 गवाहों के बयान दर्ज किए और तमाम सबूतों पर विचार करने के बाद दोनों आरोपियों को दोषी ठहरा दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।