Kangra: इटली नौकरी का सपना दिखाकर 5.5 लाख की ठगी, नगरोटा पुलिस ने महिला को पंजाब से दबोचा

Date:

--Advertisement--

नगरोटा पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.5 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। थाना नगरोटा बगवां में दिलबाग सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे अक्षय से इटली में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.5 लाख रुपये ऐंठे गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान कमलप्रीत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मलेरकोटला, पंजाब की रहने वाली है। कमलप्रीत पहले मलेशिया और साइप्रस जैसे देशों में काम कर चुकी है और हाल ही में भारत लौटी थी। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति के जरिए उसका संपर्क अक्षय से हुआ।

आरोप है कि कमलप्रीत ने अक्षय को इटली में नौकरी दिलाने का दावा किया और इसके बदले 5.5 लाख रुपये ले लिए। यह रकम किसी अधिकृत कंसल्टेंसी के खाते में न जाकर उसने अपने पति और भाई के बैंक खातों में जमा करवाई। इस दौरान वह अक्षय और उसके परिवार को लगातार भरोसे में लेती रही।

मामला उस समय सामने आया जब अक्षय को यह कहकर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बुलाया गया कि उसका वीजा लग चुका है, वर्क परमिट तैयार है और इटली जाने की टिकट भी करवा दी गई है। जब अक्षय दिल्ली पहुंचा तो कमलप्रीत ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। तभी अक्षय को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी नवनीत सैनी ने बताया कि शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने मात्र तीन दिनों में तकनीकी विशेषज्ञता और डिजिटल फुटप्रिंट्स की मदद से कमलप्रीत को मलेरकोटला के रब्बो गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की बड़ी सफलता यह रही कि ठगी से ऐंठी गई पूरी रकम भी आरोपी से बरामद कर ली गई है।

फिलहाल कमलप्रीत गुरुवार तक पुलिस रिमांड पर है। पुलिस अब जांच में यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।