Mandi: चार दिन मंडी में रहेंगे मंत्री जगत सिंह नेगी, जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों पर रहेगी नजर

राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक मंडी जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री 8 दिसंबर को सायं 4 बजे मंडी पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम परिधि गृह मंडी में करेंगे।

अपने प्रवास के दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी 9 और 10 दिसंबर को मंडी में आयोजित होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह सम्मेलन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री विभिन्न विभागों के साथ बैठकें कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और कार्यक्रम प्रबंधन से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

11 दिसंबर को मंत्री स्वयं जन संकल्प सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के समापन के बाद वे उसी दिन सांय 3 बजे मंडी से शिमला के लिए रवाना होंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!