Sirmaur: बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा सहारा: बांगरण गांव को राहत के 15 लाख, पहली किस्त जारी

Date:

--Advertisement--

उपमंडल के बांगरण गांव में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए स्थानीय स्टोन क्रशर मालिक की ओर से घोषित 15 लाख रुपये की राहत राशि में से पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह राशि श्री पांवटा साहिब विकास मंच के माध्यम से शिव मंदिर बांगरण में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं को सौंपी गई। मंचाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने महिलाओं को यह राहत राशि भेंट करते हुए सहयोग की इस पहल को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

इस मौके पर स्टोन क्रशर मालिकों के साथ-साथ लीज होल्डर और ट्रैक्टर मालिक भी मौजूद रहे। सभी ने भरोसा दिलाया कि शेष 10 लाख रुपये की राशि आगामी 10 दिनों के भीतर जमा करवा दी जाएगी। कार्यक्रम के बाद गांव में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस बीच ग्राम सभा ने राहत राशि के उपयोग को लेकर अहम फैसला भी लिया है। ग्राम सभा के अनुसार, यदि स्थानीय विधायक द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत 40 लाख रुपये की राशि से नदी का चैनेलाइजेशन कार्य पूरा हो जाता है, तो स्टोन क्रशर मालिकों से प्राप्त 15 लाख रुपये की राहत राशि गांव के प्रभावित परिवारों में वितरित की जाएगी। वहीं, यदि यह कार्य पूरा नहीं हो पाता है, तो यह राशि नदी की सुरक्षा दीवार के निर्माण पर खर्च की जाएगी, ताकि भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी कि नदी संरक्षण से जुड़े कार्यों को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त संसाधनों पर प्रयास जारी हैं। इसके तहत 30 लाख रुपये डीएमएफटी फंड और 30 लाख रुपये सांसद निधि से स्वीकृत करवाने के लिए विधायक सुखराम चौधरी के माध्यम से पहल की जा रही है। गांव के लोगों को उम्मीद है कि इन प्रयासों से बांगरण क्षेत्र को भविष्य में बाढ़ के खतरे से काफी हद तक सुरक्षित किया जा सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।