Mandi: सुंदरनगर के संस्कृत कॉलेज में रेड रिबन क्लब का खास व्याख्यान, छात्रों को सुरक्षित जीवनशैली का दिया संदेश

Date:

--Advertisement--

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में शनिवार को एचआईवी/एड्स, नशा उन्मूलन और संक्रामक रोगों की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों, नशे के दुष्प्रभावों और सुरक्षित व स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत रेड रिबन क्लब के प्रभारी डॉ. मनजीत कुमार ने की। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि आज के युवा वर्ग को सही समय पर सही जानकारी देना बेहद जरूरी है, ताकि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें।

नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर की स्वास्थ्य परामर्शदात्री मुनीष प्रभा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपायों की सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी आचार्यगण, कार्यालय कर्मचारी और लगभग 203 विद्यार्थी उपस्थित रहे। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे आयोजन सफल रहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।