Chamba: भरमौर के दुर्गम गांव की बेटी स्नेहा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Date:

--Advertisement--

जिला चंबा की भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्रेही के अति दुर्गम गांव चोभूगला की रहने वाली स्नेहा, पुत्री लेहरू राम, ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्नेहा ने बेंगलुरु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब वह 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

स्नेहा की इस सफलता पर भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्नेहा राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। डॉ. जनक राज ने कहा कि जिला चंबा की बेटियां लगातार राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से पहचान बना रही हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और पूरे प्रदेश को उन पर फक्र है। डॉ. जनक राज के अनुसार जिला चंबा की ये प्रतिभाशाली बेटियां अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं और आने वाला समय निश्चित रूप से हिमाचल की बेटियों के नाम रहेगा।

विधायक डॉ. जनक राज ने स्नेहा की इस उपलब्धि के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रेही के शिक्षकों और स्नेहा के अभिभावकों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने स्नेहा को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Bilaspur Chitta Case: फोरलेन पर स्कूटी से चिट्टा बरामद, 18 और 24 साल के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने गरा स्थित एचपी टोल एंट्री बैरियर के पास स्कूटी की जांच के दौरान चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई के स्रोत और आगे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।