शाहपुर (जिले): कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध साईं मंदिर, लंज में शनिवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने साईं बाबा के दरबार में माथा टेककर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की।

मंदिर परिसर पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की और जनकल्याण, सामाजिक सद्भाव और राज्य की तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा।

दर्शन के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत समाज को जोड़ने और विकास की दिशा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समाज के हर वर्ग की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!